पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय उत्कृष्टता पुरुस्कार वितरित किया गया। इस दौरान प्रदेश के उन अधिकारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने निर्वाचन में अपनी अहम और विश्वसनीय भूमिका निभाई। इसमें रतलाम जिले की अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है।
मध्यप्रदेश के भोपाल में उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यो के लिए वार्षिक राज्य पुरुस्कार 2023 का आयोजन हुआ। अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सम्मानित किया। यह सम्मान उनके रतलाम विधानसभा चुनाव 2023 में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया। आपको बता दे की श्रीवास्तव ने अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य का निष्ठा से पालन करते हुए निर्वाचन का संचालन एवं प्रबंधन विशिष्ट योग्यता के साथ किया। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन भी उपस्थित थे।

Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए