पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। कुमावत समाज द्वारा शहर के बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित जानकी मंडप में 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में रतलाम, मंदसौर, नीमच व उज्जैन जिले के कुमावत समाज के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट गोपाल कुमावत (प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष BJP) ने की जिसमें मुख्य अतिथि गोविंद भरावा (खाचरोद), भंवर लाल कुमावत(प्रतापगढ़), राजेश परमार (ताल), राजेश भरावा (जावरा) एवं विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सनैचा (इंदौर), प्रकाश कुमावत (छोटी सादड़ी), नंदकिशोर परमार(कुचडोद) आदि रहे।
अतिथियों द्वारा 180 प्रतिभागियों का सम्मान मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया। अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत द्वारा नीट परीक्षा के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का आभार एमडी मैडम श्रीमती नीलिमा कुमावत ने माना। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्यामलाल कुमावत (प्रतापगढ़) द्वारा किया गया।

Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी