📖 1 min read
रतलाम/बदनावर – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। महाकाल मंडल के तत्वधान में निकलने वाली आखरी शंकर सवारी में श्री चमत्कारी कंठीवाले हनुमान अखाड़े के रतलाम निवासी उस्ताद नवीन बैरागी का स्वागत सम्मान किया गया। ग्राम खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती मित्र मंडल द्वारा मंच पर अखाड़े के उस्ताद नवीन बैरागी का स्वागत सम्मान किया गया। उस्ताद बैरागी ने बताया कि हर साल आखरी शंकर सवारी के दिन श्री चमत्कारी कंठीवाले हनुमान मंदिर की और से अखाड़ा निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में रतलाम एवं बदनावर के पहलवान शामिल होते है। जिसमें हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। इस दौरान सभी अखाड़ों के उस्तादों एवं झांकियां के निर्माण करने वाले कलाकारों का स्वागत धार्मिक एवं सामाजिक सस्था द्वारा मंच से किया गया।
Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा