रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विज्ञान महोत्सव (Science Fiesta) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित डॉ. लीला जोशी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वाय. के. मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने फीता काटकर विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस महोत्सव में छात्रों ने जीवविज्ञान के 27, भौतिकी के 41 और रसायन विज्ञान के 12 वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए। इसके अलावा, सामाजिक विज्ञान के 10 मॉडल भी बनाए गए। वाणिज्य के छात्रों द्वारा तैयार किए गए इंडस्ट्रियल पार्क और तारामंडल (Space Exploration) विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एक विशेष हेल्थ एंड वेलनेस काउंटर पर अभिभावकों का बीएमआई चेक किया जा रहा था।

विज्ञान महोत्सव के जज के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ललित मेहता, वरिष्ठ व्याख्याता जीवविज्ञान जगदीश चंद्र गोयल, वरिष्ठ व्याख्याता रसायन शास्त्र मुकेश परमार, वरिष्ठ व्याख्याता मीनाक्षी हरोर और रवि प्रकाश मोदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्याख्याता राजेंद्र सिंह राठौर और मिथिलेश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रेसिडेंट जसवंत सिंह सोढ़ी, विद्यालय मैनेजमेंट के सभी सदस्य, प्राचार्य सुनीता राठौर, प्रधान अध्यापिका वर्षा जैन और समस्त शिक्षकगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीलिमा उपाध्याय ने किया।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?