📖 1 min read
रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के होटल उजाला पैलेस में बजरंग दल रतलाम विभाग की विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालवा प्रांत के प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मंगलेश सोनी, रतलाम विभाग के संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा और विभाग संयोजक विनोद शर्मा के साथ तीनों जिले रतलाम, झाबुआ और जावरा के जिला और प्रखंड पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने “रन फॉर हेल्थ” और “शौर्य यात्रा” के आयोजन की योजना बनाई। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रतलाम जिला संयोजक मुकेश व्यास ने दी। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया और योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?