रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुर्जर समाज द्वारा भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 9 फरवरी 2025 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण मंदिर में आयोजित बैठक में लिया गया।

मीडिया प्रभारी जयदीप गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष माघ शुक्ल पक्ष की छठ तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष शोभायात्रा त्रिपोलिया गेट से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे श्री देवनारायण मंदिर, धभाई जी का वास पर संपन्न होगी।
शोभायात्रा के समापन के पश्चात भगवान श्री देवनारायण की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महाप्रसाद के रूप में भोजन वितरण होगा।

बैठक में गुर्जर समाज के सभी प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया और आयोजन को भव्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल होंगे।
Latest News
- BREAKING रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल
- BREAKING रतलाम के रॉयल कॉलेज में टेक-कम-कल्चरल मीट, विद्यार्थियों ने दिखाई तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतिभा
- रतलाम में युवती सम्मेलन: संस्कारों से सशक्त समाज बनाने का संदेश, छात्राओं ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा