रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समिति के पदाधिकारियों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात कर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा और महामंत्री मंगल लोढ़ा भी मौजूद रहे।

समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि रतलाम स्थापना गौरव दिवस का आयोजन 1 से 3 फरवरी तक किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में शहरवासियों के लिए कई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजन का कार्यक्रम

– 1 फरवरी: रत्नेश्वर रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती के साथ उत्सव का शुभारंभ।
– 2 फरवरी: नेहरू स्टेडियम में वीर वीरांगनाओं द्वारा शस्त्र कला का अद्भुत प्रदर्शन, जिसमें नारी शक्ति की विशेष झलक देखने को मिलेगी।
– 3 फरवरी (बसंत पंचमी): महाराजा रतन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और गौरव दिवस का भव्य समापन।
समिति का उद्देश्य रतलाम की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को पुनर्जीवित करना है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने आयोजन के लिए समिति को शुभकामनाएं देते हुए इसे शहर के विकास और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल