रतलाम- पब्लिक वार्ता,
नेस डेस्क। Ratlam News: गुजराती लोहार समाज की युवा संगठन जिला रतलाम की बैठक श्री राम मंदिर, लोहार रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक चौहान (दलौदा) एवं प्रदेश महामंत्री गणेश चौहान (रतलाम) ने की। इस दौरान जिला युवा संगठन अध्यक्ष कुलदीप गेहलोत ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष जगदीश पंवार ने तीन वर्षों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

बैठक में सर्वसम्मति से जितेंद्र परमार (राडीखेड़ा), सुपुत्र स्व. शिवनारायण परमार को रतलाम जिला युवा संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपने पहले कार्य के रूप में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही, उन्होंने जल्द ही संगठन की अगली बैठक बुलाकर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करने की बात कही।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं युवा संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा