रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) एवं पूर्व सिविल सर्जन आनंद चंदेलकर आज अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर जिला चिकित्सालय, जिला मलेरिया कार्यालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी महेंद्र सिंह राठौर भी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम में नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एम एस सागर ने आनंद चंदेलकर को शाल, श्रीफल और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्ति समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कृपाल सिंह राठौर, बी एल तापड़िया, अभिषेक अरोरा, ममता शर्मा, अंकित जैन, कैलाश चारेल, प्रणब मोदी, रजत दुबे सहित कई अन्य चिकित्सकों और विभागीय कर्मचारियों ने आनंद चंदेलकर को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आनंद चंदेलकर को अभिनंदन पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा