रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam Trophy 2025: अक्षय संघवी (पार्षद एवं MIC सदस्य) मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के दूसरे दिन शानदार क्रिकेट मुकाबले खेले गए।

पहला मैच इंडियन गोल्ड और रिलायबल की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन गोल्ड ने कुल 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिलायबल की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला आपका अपना और नई शुरुआत के बीच खेला जा रहा है। ताजा स्कोर के अनुसार, आपका अपना ने 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए हैं।

आज के पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि प्रितेश गादिया रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से पार्षद अक्षय संघवी ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। दूसरे मैच में खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, जिला सह संयोजक अंकित कटारिया (AK), नितिन राठौड़ और हार्दिक कुरवारा मुख्य अतिथि रहे।
आयोजन समिति द्वारा दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने वाले दर्शकों को 300 रुपये का नगद इनाम दिया जा रहा है, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
कल प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच जीआरपी रेलवे और एवेंजर्स के बीच, दूसरा मुकाबला बाबूस N 19 और चितावत के बीच तथा तीसरा मैच मां अंबे और मातो श्री के बीच खेला जाएगा।
रतलाम ट्रॉफी 2025 के रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। दर्शकों की भीड़ और खिलाड़ियों के उत्साह ने टूर्नामेंट को यादगार बना दिया है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल