रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आनंदा फाउंडेशन और जोविता मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम जिले के मुंडलाराम और रियावन गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें डेयरी उद्योग से जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना था।


महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
कार्यक्रम में संजय शर्मा, रामरख, राजकुमार, क्लस्टर समन्वयक निकिता और अनीता पाटीदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान संजय शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए पशुपालन के महत्व और जोविता मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा स्थानीय किसानों और डेयरी उत्पादकों को दिए जा रहे समर्थन पर प्रकाश डाला।

महिला किसानों को किया सम्मानित
इस विशेष अवसर पर ग्राम सखी सहित कई महिला किसानों को सम्मानित किया गया और उपहार प्रदान किए गए। आयोजन का उद्देश्य डेयरी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, उन्हें नए अवसरों के प्रति जागरूक करना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।
ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
यह कार्यक्रम आनंदा फाउंडेशन और जोविता मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ग्रामीण विकास और सतत कृषि व डेयरी फार्मिंग में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को नई संभावनाओं और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल