रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी ईद-उल-फितर पर्व को देखते हुए नगर निगम द्वारा ईदगाहों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह और सूरजमल जैन नगर स्थित नई ईदगाह का निरीक्षण पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी ने किया। उनके साथ अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र रांका, पार्षद प्रतिनिधि भारत सेन, मुबारिक शैरानी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, घास कटाई और कीटनाशक छिड़काव जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी ने अधिकारियों से कहा कि ईदगाह परिसर में आने वाले नमाजियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिले। साथ ही, नगर निगम को प्रतिवर्षानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी तरुण राठौड़, आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल