Ratlam News: पत्रकार नीरज बरमेचा की माता मनोरमा बरमेचा का निधन  

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भाजपा नेता एवं मिसाबंदी कैलाश बरमेचा की धर्मपत्नी तथा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष मनोरमा बरमेचा का 13 मार्च 2025 को दुखद निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से परिजनों, परिचितों एवं राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।  

मनोरमा बरमेचा की अंतिम यात्रा निज निवास, पत्रकार एवं राजस्व कॉलोनी से प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनके सुपुत्र दिनेश बरमेचा एवं वरिष्ठ पत्रकार नीरज बरमेचा ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नागरिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन शामिल हुए।  

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के प्रमुख लोग  

मुक्तिधाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, कांग्रेस नेता मयंक जाट, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, वरिष्ठ व्यवसायी मणिलाल जैन, चंदन गुरु पिरोदिया, सराफा व्यवसायी सौरभ छाजेड़, कीर्ति बड़जात्या, सुरेंद्र गोरेचा, चिकित्सा जगत से डॉ अभि मेहरा, डॉ विशाल गनवानी, डॉ संजय दुबे, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार श्रेणिक बाफना, प्रेस क्लब सचिव यश बंटी शर्मा, सौरभ कोठारी, अमित निगम, विवेक बाफना, नवीन टॉक, तुषार कोठारी, नीरज शुक्ला, राजू केलवा, शैलेन्द्र मोंटी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।  

मनोरमा बरमेचा अपने सहज, मिलनसार एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से बरमेचा परिवार सहित संपूर्ण शहर में शोक की लहर है।