रीवा- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज (एएमपीओजीएस) के तत्वावधान में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा में 16वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) मध्यप्रदेश के सहयोग से हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा मंत्री राजेंद्र शुक्ल और NHM – MCH कोऑर्डिनेटर, मध्यप्रदेश शासन, डॉ अरुणा कुमार मौजूद रहीं। इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रसूति में गहन देखभाल (Basics of Critical Care in Obstetrics) विषय पर चर्चा की गई।
रतलाम की डॉ डॉली मेहरा को सम्मान

इसी कार्यशाला में रतलाम की ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट डॉ डॉली मेहरा को प्रसूति में महत्वपूर्ण देखभाल (Critical Care in Obstetrics) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान डॉ अरुणा कुमार (डायरेक्टर ऑफ पॉलिसी एंड रेगुलेशन, NHM – MCH कोऑर्डिनेटर, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल), डॉ बीनू कुशवाह सिंह (पूर्व एचओडी, गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल) और आयोजन अध्यक्ष एवं प्रोफेसर, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यशाला में प्रसूति एवं स्त्री रोग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा