रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) नगर इकाई रतलाम द्वारा “जीव जल कलश” अभियान के अंतर्गत SP कार्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के साथ सकोरे लगाए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकाल में पक्षियों को जल उपलब्ध कराना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने न केवल सकोरे लगाए, बल्कि प्रतिदिन उनमें जल भरने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ जीव-जंतुओं के संरक्षण में भी सहायक होते हैं।
जीव जल कलश अभियान का उद्देश्य

“जीव जल कलश” अभियान का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों और अन्य जीवों को पेयजल उपलब्ध कराना है। विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) द्वारा इस अभियान के तहत शहरभर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों और पार्कों में सकोरे रखे जा रहे हैं।
समाज को दिया जल संरक्षण का संदेश
SFD नगर इकाई रतलाम ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों, छतों और बगीचों में सकोरे लगाएं और उनमें नियमित रूप से जल भरकर पक्षियों को गर्मी में राहत पहुंचाएं।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल