रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अप्रैल की शुरुआत से ही रतलाम में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन और छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने रतलाम कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग की है।

विप्लव जैन ने अपने पत्र में लिखा है कि अप्रैल माह में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है और कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिससे विद्यार्थियों विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
भाजयुमो अध्यक्ष ने पत्र में आग्रह किया है कि जिले के सभी स्कूलों का संचालन समय दोपहर 12:00 बजे से पहले तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने छोटे बच्चों के लिए गर्मी को देखते हुए विशेष अवकाश घोषित करने की भी मांग की है।

बढ़ती गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए जैन ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल