रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। Ratlam News: भारतीय जनता पार्टी रतलाम द्वारा शहर की तीनों प्रमुख विधानसभाओं — श्यामप्रसाद मुखर्जी मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल और सूरजमल जैन मंडल — की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से मंडल अध्यक्षों ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए इस बार महिला नेतृत्व को विशेष प्राथमिकता दी है।


तीनों मंडलों में कुल 57 पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से 15 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की गई है। इनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। यह पहली बार है जब मंडल स्तर पर इतने बड़े स्तर पर महिला नेतृत्व को आगे लाया गया है। मंडलों की कार्यकारिणी में एक मात्र पार्षद आयुषी जलज सांखला को भी चुना गया।

मंत्री काश्यप ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों सूरजमल जैन मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों का विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयुर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब