अहमदाबाद- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। हादसे में अब तक 50 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कई एजेंसियां मौके पर जुटी हुई हैं। राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृहमंत्री और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में राहत और बचाव दलों की कई टीमें तैनात की गई हैं।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, विमान के टेकऑफ के कुछ देर बाद उसका पिछला हिस्सा किसी वस्तु से टकराया, जिसके चलते इंजन में खराबी आ गई। हादसे के पीछे की असली वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
इस हादसे से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए