अहमदाबाद- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ahmedabad plane crash: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, टेकऑफ के महज दो मिनट बाद क्रैश हो गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर आग और धुएं का गुबार फैल गया। अब तक 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं।

विमान हादसे की प्रमुख बातें:

- विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।
- हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया।
- पायलट ने उड़ान भरते ही Mayday कॉल किया, लेकिन कुछ ही पलों में विमान क्रैश हो गया।
- टेकऑफ के दौरान विमान एयरपोर्ट की दीवार और पास की इमारत से टकराया, जहां डॉक्टर्स का हॉस्टल था।
कैसे हुआ हादसा?
फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 1:40 बजे क्रैश हो गई। एटीसी रिकॉर्ड्स के मुताबिक, विमान ने रनवे 23 से उड़ान भरी थी और कुछ ही सेकंड बाद मेडे कॉल दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान का टेल किसी चीज से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ा और इंजन में आग लग गई।


पायलट और क्रू:
- कैप्टन सुमीत सभरवाल (8200 घंटे उड़ान अनुभव)
- फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर (1100 घंटे का अनुभव)
- कुल 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर विमान में मौजूद थे।
डॉक्टर्स की बिल्डिंग पर गिरा विमान:
जहां विमान गिरा, वह सिविल हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 से अधिक डॉक्टर्स घायल हुए हैं। वहीं, कई लोगों की मौत की आशंका है।
रेस्क्यू ऑपरेशन और सरकार की प्रतिक्रिया:
- मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो चुके हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
एयर इंडिया हेल्पलाइन: 1800-5691-444
परिजन इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
यह हादसा भारत के इतिहास में दर्ज एक और बड़ा विमान हादसा बन गया है। राहत व बचाव कार्य जारी है, लेकिन पीड़ितों की पहचान में DNA टेस्ट की जरूरत पड़ रही है। सरकार और एयर इंडिया इस हादसे की पूरी जांच कराने का भरोसा दे रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा