रतलाम के बलवंत भाटी और आशीष सोनी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश टीम में बड़ी जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को कर दी गई, जिसमें रतलाम जिले के दो सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में बलवंत भाटी को प्रदेश मंत्री तथा आशीष सोनी को शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश स्तर पर गठित 36 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में रतलाम जिले से सीमित प्रतिनिधित्व मिला है, लेकिन दोनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और योगदान का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य मोर्चों की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जा सकती है, जिनकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

आशीष सोनी लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए हैं। आमजन के साथ मजबूत संपर्क, वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर समन्वय और संघ से गहरे जुड़ाव के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बलवंत भाटी संगठन में पूर्व में दो बार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रह चुके हैं और विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।

भाजपा द्वारा दोनों नेताओं को दी गई नई जिम्मेदारी को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram