रतलाम में ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर 7 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार।
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। घटना के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी उपचाररत होने के कारण अभी गिरफ्तारी शेष है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी चिन्हित किया गया है।

वीडियो देखे
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना बिलपांक पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?
19 मार्च 2026 को जीएमसी रतलाम के आईसीयू में भर्ती घायल ट्रक चालक के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, दो सगे ट्रक चालक भाई अपने-अपने ट्रकों से यात्रा कर रहे थे। रात के समय बिलपांक फंटे के पास चाय होटल के सामने कुछ युवकों से विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।
12 घंटे में पुलिस का एक्शन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना बिलपांक में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1), 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने ग्राम चिकलिया निवासी 6 आरोपियों सहित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
एक आरोपी अभी फरार
मामले में भरत नामक आरोपी घायल होने के कारण उपचाररत है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 3 मोटरसाइकिल, 2 लोहे की टामी और एक तार वाला लठ जब्त किया है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अय्युब खान सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
Latest News
- BREAKING PM Kisan की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अलर्ट, तुरंत चेक करें स्टेटस, नहीं तो अटक सकते हैं ₹2,000
- BREAKING MP के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 1 अगस्त से तत्काल टिकट के नए नियम लागू, परिवार को मिलेगी पहली प्राथमिकता
- BREAKING 8th Pay Commission: 15 दिन बाद आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल, 7 अगस्त से दिल्ली में होगी अहम बैठक