दाहोद- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Gujrat News: गुजरात पुलिस ने दाहोद में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के रतलाम के दो युवकों को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी कार से 204.960 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20.49 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहा।

राज्य निगरानी प्रकोष्ठ (एसएमसी) को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से गुजरात में ड्रग्स सप्लाई लाई जा रही है। इसी आधार पर दाहोद शहर के स्टेशन रोड स्थित केके सर्जिकल अस्पताल और बस स्टैंड के बीच कार को रोका गया। तलाशी में ड्रग्स बरामद होने पर दो युवक गिरफ्तार किए गए।
आरोपियों की पहचान

- मकबूल पिता मतलूब कुरैशी, निवासी कसाई मंडी मोचीपुरा, रतलाम
- अंसाली पिता अनवर अली सैयद, निवासी काजीपुरा, रतलाम
उनकी कार (कीमत करीब 5 लाख) और तीन मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपए) भी जब्त किए गए हैं।
राजस्थान से हुई थी सप्लाई
पुलिस जांच में सामने आया कि यह ड्रग्स प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी लाला पठान ने सप्लाई की थी। पकड़े गए युवक इसे गुजरात के बड़े शहरों—अहमदाबाद, वडोदरा या राजकोट—में पहुँचाने वाले थे।
एसएमसी इंस्पेक्टर बीएच राठौड़ ने बताया कि तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए कटवाड़ा चेकपोस्ट से परहेज किया और आंतरिक रास्तों का उपयोग किया। लगातार निगरानी के बाद उन्हें दाहोद में दबोचा गया।
गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ड्रग्स सप्लाई चैन की गहन जांच जारी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत