रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: किसानों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए नापतौल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राजेश बाथम एवं नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पर निरीक्षक भारत भूषण ने तहसील सैलाना और शहर रतलाम की कृषि सेवा केन्द्रों एवं दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान पाटीदार ट्रेडर्स हार्डवेयर एंड खाद्य भंडार (सैलाना), श्री बालाजी कृषि सेवा केन्द्र (सैलाना), ईफ्को ई-बाजार (सैलाना), प्यारेनाथ एग्रो केयर (रतलाम), ऋषभ सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स (रतलाम) और वेदान्त एग्रो टेक (रतलाम) पर अमानक कीटनाशक और कृषि दवाइयों के पैकेज बंद उत्पाद बिक्री हेतु पाए गए।
विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 का उल्लंघन और दंडनीय अपराध मानते हुए विभाग ने इन 6 दुकानों पर अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। साथ ही, जब्त उत्पादों के निर्माता, पैककर्ता और विपणनकर्ता के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू की गई है।

निरीक्षक भारत भूषण ने कृषकों से अपील की है कि बीज, कीटनाशक और कृषि दवाइयाँ खरीदते समय हमेशा निर्माता/पैककर्ता का नाम-पता, वस्तु की शुद्ध मात्रा, एमआरपी (सभी कर सहित), यूनिट सेल प्राइस और शिकायत हेतु दिए गए नंबर व ई-मेल जरूर जांचें। यदि कोई दुकान एमआरपी काटकर, मिटाकर या स्टिकर लगाकर ज्यादा दाम वसूलती है, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत नापतौल विभाग को कर सकते हैं।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल