इंदौर- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Indian Railways: मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) एक खास टूर लेकर आया है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 9 जून 2025 को इंदौर से दक्षिण भारत की “दक्षिण दर्शन यात्रा” पर रवाना होगी। यह यात्रा कुल 9 रातों और 10 दिनों की होगी, जिसमें तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम जैसे प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इस ट्रेन के माध्यम से यात्री इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से यात्रा शुरू कर सकते हैं।
यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में पैकेज निर्धारित किए गए हैं। स्लीपर क्लास (इकॉनॉमी) में प्रति व्यक्ति 18,000 रुपये, 3AC (स्टैंडर्ड) में 29,500 रुपये और 2AC (कम्फर्ट) में 38,500 रुपये खर्च होगा।

यह यात्रा एक सर्व समावेशी पैकेज है, जिसमें एलएचबी कोच में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, स्थानीय भ्रमण के लिए गुणवत्तायुक्त बसें, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार होटल में ठहराव, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सुविधा शामिल है।
इस टूर की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा अधिकृत एजेंट या IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालयों से भी बुकिंग कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
इंदौर: 0731-2522200, 9321901865, 8287931624, 8287931711, 8287931729
भोपाल: 9321901862, 9321901861, 9321901866, 7021090644, 8287931723
जबलपुर: 0761-2998807, 7021091459, 9321901832, 8287931723
नागपुर: 9321901862, 8287931723
यह यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अनुभव प्रदान करने वाली है। दक्षिण भारत की ऐतिहासिक धरोहरों को देखने का यह एक सुनहरा अवसर है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल