पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। सालाखेड़ी स्थित रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के काॅलेज कैंपस में 01 जून को काॅलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में राॅयल काॅलेज के विद्यार्थी जिन्होंने एमबीए, बीबीए, बीकॉम ,बीसीए, बी.एससी., बी.फार्मेसी, डी.फार्मेसी, बी.एड. एवं डी.एड. विषय से पास आउट है या पढ़ रहे है वे सभी विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
कैम्पस ड्राइव के संयोजक डाॅ. आर.के. अरोरा एवं डाॅ. डी.आर.पुरोहित ने बताया की रतलाम की प्रतिष्ठित व्यवसायिक संस्थाने व उनके प्रतिनिधि इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होंगे। जिनमें रिलायंस जियो इन्फोकाम सॉल्यूशन लिमिटेड, टाटा ए.आई.जी, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, कटारिया ज्वेलर्स, जना माइक्रोफाइनेंस, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस, ओमेक्स सिटी, जी.आर. इण्डस्ट्रीज, जावरा फ्लोअर मिल्स, किया मोटर्स, महिंद्रा ऑटोमोबाइल, शंकुस मेडिसिटी, मुकुंद डायग्नोसिस सेन्टर, प्रभा लक्ष्मी फायनेन्स, ट्रेड प्लस सॉल्यूशन, समता शिक्षा निकेदन, गुरू रामदास पब्लिक स्कूल, नाहर ग्लोबल स्कूल, ज्ञानगंगा पब्लिक स्कूल आदि आदि संस्थान हिस्सा लेगी।

Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब