
रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: परम पूज्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य श्री योगींद्रसागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित श्री दिगंबर जैन धर्म स्थल शीतल तीर्थ धामनोद (बांसवाड़ा मार्ग) में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं महामस्तकाभिषेक का आयोजन 16 व 17 फरवरी को होगा।

ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ
तीर्थ प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि शीतल तीर्थ में भगवान आदिनाथ जिनबिंब एवं 72 जिनालय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव परम पूज्य शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था। इन स्वर्णिम पलों की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।
16 फरवरी, रविवार के प्रमुख आयोजन
– सुबह 7:30 बजे – संघस्थ चैत्यालय का पंचामृत अभिषेक पूजन
– सुबह 8:30 बजे – श्री 24 तीर्थंकर मंडल विधान
– सुबह 9:30 बजे – आर्यिका संघ की आहारचर्या
– सुबह 11:30 बजे – कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक
17 फरवरी, सोमवार के प्रमुख आयोजन
– सुबह 7:30 बजे – पंचामृत अभिषेक पूजन
– सुबह 8:00 बजे – आचार्य योगिंद्रसागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक
– सुबह 8:30 बजे – श्री ऋषि मंडल पूजन विधान
– दोपहर 2:00 बजे – गुणानुवाद सभा
– सायं 7:30 बजे – श्रीजी की आरती
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट आगंतुक
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), डॉ. संजीव सराफ (बनारस) व उषा पाटनी (इंदौर) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर विधानाचार्य नितिन कुमार शास्त्री (भीमपुर) द्वारा विधान संपन्न कराया जाएगा तथा रिंकू जैन एंड पार्टी (बांसवाड़ा) द्वारा भक्ति संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।
जैन समाज से आयोजन में भाग लेने की अपील
तीर्थ अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रतलाम ने समस्त नागरिकों से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।