“दादा” का दम : स्कूटर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे पारस सकलेचा, बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। विधानसभा चुनाव में शहर के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा (दादा) शुक्रवार को रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान सकलेचा युवा नेता मयंक जाट के साथ स्कूटर पर सवार दिखाई दिए। रैली में बड़ी संख्या समर्थक व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने कालिका माता मंदिर, साहू बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर, ऊँकाला गणेश जी सहित कई देवालयों पर पहुंच कर दर्शन किए व आशीर्वाद प्राप्त किया।

नामांकन दाखिल करते सकलेचा व अन्य

कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा की नामांकन रैली शुक्रवार सुबह 10 बजे बाजना बस स्टैंड से शुरू हुई जो शहर के विभन्न मार्गों से होते हुए नवीन कलेक्टोरेट पहुंची। नामांकन रैली के दौरान शहर में जगह – जगह स्वागत भी हुआ। कलेक्टोरेट पहुंचकर सकलेचा ने रिटर्निंग अधिकारी व शहर एसडीएम संजीव केशव पांडे के समक्ष अपना नामांकन फॉर्म जमा कराया। मीडिया से चर्चा में सकलेचा ने कहा की हमारे तीन प्रमुख मुद्दे है जिनमें पहला है राज्य सरकार की असफलता, कुप्रबंधन और कुशासन, दूसरा वर्तमान शहर विधायक की जो राजनीति है उसमें सेवा व श्रम की जगह पैसे और बाहुबल का महत्व है और तीसरा नगर निगम है। आज शहर की सड़कों में गड्ढे ढूंढना आसान है पर सड़क ढूंढना मुश्किल है। इसके अलावा शहर में और भी कई मुद्दे है जिनको लेकर कांग्रेस मैदान में उतरेगी और निश्चित ही जीत हासिल करेगी।

नामांकन जमा करने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। रैली में कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह अठाना, फैय्याज मंसूरी, महामंत्री राजीव रावत, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यैद वुसद जैदी, सेवादल अध्यक्ष रजनीकांत व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *