SPECIAL REPORT
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 : मोदी के 25 मिनट – 25 बड़ी बातें

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर रही कांग्रेस, गिनाई डबल इंजन सरकार की योजनाएं..
“मध्यमवर्गीय परिवार” भी आया याद! – जैन, सनातन, आदिवासी व दलित सभी को साधने की कोशिश..
भाजपा के कार्यकर्ताओं को दी नसीहत और दे गए एक काम!
देखिए पूरा VIDEO

सभा में मौजूद लोगों की भीड़

पब्लिक वार्ता – नई दिल्ली/मध्यप्रदेश/रतलाम
स्पेशल रिपोर्ट, जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश में चुनावी रंग अब चढ़ता दिख रहा है। मालवा के बिगड़ते समीकरण को साधने भाजपा के फायरब्रांड नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला। मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने खुद “एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी” का नारा दिया। रतलाम के बंजली में प्रधानमंत्री मोदी की विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 25 मिनट मंच से बोले। इन 25 मिनट में मोदी ने 25 बड़ी बातें कही जो आपको जानना जरूरी है। मोदी ने आते ही सबसे पहले रतलामी सेंव को याद किया। सेंव की तारीफ का चुनावी शगूफा बनाते हुए मोदी ने कहा कि आने वाली 3 दिसंबर को जब जीत का जश्न मनेगा तब लड्डू के साथ सेंव भी खूब खाई जाएगी। लाडली बहना व लाडली लक्ष्मी योजना का जिक्र करते मोदी ने कहा की पूरे देश में इसकी प्रशंसा।

थेवा आर्ट से बना प्रतिक चिन्ह देते मुख्यमंत्री व शहर विधायक

सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित शहर प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर, सैलाना की संगीता चारेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बंशीलाल गुर्जर ने किया। शुरुआत में कुछ मिनट मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। सभा में प्रधानमंत्री को विधायक चेतन्य काश्यप ने थेवा आर्ट से रतलाम के कारीगर राजेश सोनी द्वारा बने प्रतीक चिन्ह को भेंट किया।

ASSEMBLY CANDIDATE WITH PRIME MINISTER

भाषण की शुरुआत भारत माता की जय से हुई जो खत्म भी भारत माता की जय पर हुआ। अपने भाषण के शुरू में मोदी ने बांगरोद स्थित खाटूश्यामजी मंदिर व आलोट के श्री नागेश्वर तीर्थ धाम का जयकारा लगाया। इसे सीधे – सीधे असर शहर में चल रहे जैन – सनातन फेक्टर से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके अलावा दलित व आदिवासी समाज को साधने के लिए भी मोदी ने बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, टंट्या मामा आदि का जिक्र किया। मोदी ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा की इस बार जीत केवल सीट तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शत प्रतिशत बूथ पर कमल खिलना चाहिए। मोदी ने कार्यकर्ताओं को हर घर जा कर मोदीजी ने प्रणाम कहा है यह काम भी सौंपा।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=8oKAbOuFPe4[/embedyt]
LIVE वीडियो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा रतलाम मध्यप्रदेश

मोदी की 25 बड़ी बातें –

  • 1. दिल्ली में जो लोग बैठकर एमपी का गुणा – भाग कर रहे है, आज उनका हिसाब-किताब बिगड़ जाएगा।
  • 2. भाजपा ने MP को एग्रीकल्चर, रोड़, रेल, उद्योगों से जोड़कर आधुनिक शिक्षा का हब बनाया।
  • 3. जब देश में भाजपा को बहुत कम लोग जानते थे तब से MP को भाजपा पर भरोसा।
  • 4. भाजपा ने भारत को विश्व में 5वें नंबर की आर्थिक शक्ति बनाया।
  • 5. भारत को विश्व में नई पहचान वबुलंदी मिली जिसमें मध्य प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है।
  • 6. देश और प्रदेश में कांग्रेस के पास केवल झूठी घोषणाओं का भोपू ही बचा है।
  • 7. कांग्रेस का सीन फिल्मी है उनके नेता, डायलॉग व घोषणाएं भी फिल्में है।
  • 8. कांग्रेस के दो नेताओं के बीच कपड़े फाड़ने का कंपटीशन चल रहा है, यह केवल फिल्म का ट्रेलर है।
  • 9. 3 दिसंबर को भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस की असली पिक्चर दिखेगी और असली सिर फुटव्वल होगी अभी केवल प्रैक्टिस चल रही है।
  • 10. कांग्रेस आपस में कपड़े फाड़ रही है इन्हें जब मौका मिला तब इन्होंने जनता के कपड़े फाड़ दिए। इनको अवसर देना मतलब संकट।
  • 11. राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 5 साल में किया बुरा हाल।
  • 12. कांग्रेस का मतलब – अपराधियों का बोलबाला, हजारों करोड़ के घोटाले और राज्यों को बीमार बनाने की गारंटी।
  • 13. कांग्रेस के नेता सीएम की कुर्सी के लिए नहीं बल्कि अपने-अपने बेटों की लड़ाई लड़ रहे हैं कि आगे किसका बेटा कांग्रेस पर कब्जा करेगा।
  • 14. भाजपा ने पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक घर गरीबों को बना कर दिए।
  • 15. शहरी मध्यम वर्गीय परिवारों का भी घर का सपना पूरा हो इस पर केंद्र की सरकार गंभीरता से काम कर रही है। 18 लाख तक की आय पर लोन के ब्याज में छूट की योजना चलाई जा रही।
  • 16. आजादी के बाद शहरी मध्यम वर्गीय के लिए किसी सरकार ने योजना नहीं बनाई। मोदी पहले प्रधानमंत्री जिसने चिंता की।
  • 17. गरीबों की बात करते समय सबसे अधिक संख्या दलित पिछड़े व आदिवासियों की रही है।
  • 18. भूख क्या होती है यह गरीबी से निकला व्यक्ति ही जान सकता है मोदी तो गरीबी से निकला है।
  • 19. 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दी जाने वाली योजना दिसंबर में बंद होगी। आने वाले 5 साल के लिए इसको बढ़ाया जाएगा।
  • 20. लोकसभा व विधानसभा में भाजपा की सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया।
  • 21. भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का कांग्रेस ने विरोध किया। पूरे देश का आदिवासी समाज कांग्रेस से नाराज है।
  • 22. वन डिस्ट्रिक्ट – वन प्रोडक्ट के तहत रतलामी सेंव को चुना गया। यहां नमकीन क्लस्टर बना। टेक्सटाइल पार्क से रोजगार बढ़ेगा।
  • 23. उद्योगों के लिए 8 लेन नया कॉरिडोर है। व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा की वार्तालम की पहचान और सरल हो गई है।
  • 24. हर चुनाव में कांग्रेस कर्ज माफी का झुनझुना लाती है। जिसका फायदा कांग्रेस के चेले चपेटे उठाते हैं।
  • 25. मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से किसानों को डबल फायदा हो रहा है।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=7aMfLbbJyJ0[/embedyt]
PUBLIC VARTA SPECIAL SHOW – Coming Soon…
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *