रतलाम- पबकिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय के बी.कॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में एक ही विषय में बड़ी संख्या में शून्य व पूरक अंक दिए जाने पर आक्रोश देखने को मिला। इसी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ABVP ने मांग की कि विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग करवाई जाए और परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाए। परिषद के अनुसार, लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों को एक ही विषय में शून्य या पूरक अंक देना किसी त्रुटि की ओर इशारा करता है, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।
ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं में रतलाम नगर मंत्री सिद्धार्थ राव मराठा सहित बड़ी संख्या में छात्र और ABVP कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि इस गंभीर विषय को प्राथमिकता से लिया जाए और जल्द निष्पक्ष जांच कर सुधार किया जाए।

छात्रों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब