Ratlam News: ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को, 55 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, डॉ. जयंत सूभेदार को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर (रविवार) को शाम 4 बजे होटल नारायणी पैलेस, 80 फीट रोड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर समाज की 55 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान और 40 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने बताया कि 10वीं, 12वीं बोर्ड एवं महाविद्यालयीन परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 विद्यार्थियों को शुद्ध रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक क्रय हेतु छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विशेष सम्मान

  • लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – एमडी (मेडिसिन) डॉ. जयंत सूभेदार को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु, यह सम्मान डॉ. निशिकांत शर्मा स्मृति में दिया जाएगा।
  • साहित्यरत्न पुरस्कार – साहित्यकार एवं वेद विशेषज्ञ डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला और युवा साहित्यकार आशीष दशोत्तर को प्रदान किया जाएगा।
  • उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान – विनीता ओझा
  • उत्कृष्ट सेवा सम्मान – दिव्यांग शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत मूक-बधिर शिक्षक रामचंद्र गोखले

विशेष उपलब्धियों पर अभिनंदन

  • वैदिक शिक्षा – निरुक्त करंदीकर
  • एस्ट्रोफिजिक्स में पीएचडी (जर्मनी) – मंदार करंदीकर
  • कम्प्यूटर साइंस से बी.टेक. में पीएचडी – दिव्य लोखंडे
  • विधि विषय में डी.फिल. – सोना नागर

मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में महाराजा सयाजी विश्वविद्यालय बड़ौदा के पूर्व रजिस्ट्रार नवीन ओझा, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

अपील

समारोह को सफल बनाने की अपील परामर्शदाता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, डॉ. अमर सारस्वत, अनुराग लोखंडे, सत्येंद्र जोशी, गिरीश सारस्वत, विनीता ओझा, लगन शर्मा एवं न्यास के अन्य पदाधिकारियों ने की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram