Ratlam News: साई श्री एकेडमी रतलाम के 33 छात्रों ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय यूसीमास प्रतियोगिता में जीते 33 ट्रॉफियां  

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 20 वर्षों के इतिहास को दोहराते हुए, साई एकेडमी के 33 छात्रों ने इस बार भी अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने 30 देशों के बीच आयोजित यूसीमास अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में 5 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों ने भाग लिया और मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।  

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भारत में किया गया, जिसकी मेजबानी दिल्ली ने की। प्रतियोगिता में 30 देशों के लगभग 7000 छात्रों ने हिस्सा लिया। साई एकेडमी रतलाम के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से टॉप 3 में स्थान बनाते हुए 33 ट्रॉफियां अपने नाम कीं।  

संस्थान के डायरेक्टर एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. श्वेता विनचुरकर, निदेशक राकेश देसाई और विनीता देसाई ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।  

स्कूल के चैंपियंस  

प्रथम विजेता  

– तनीश नितिन नंदेचा  

– अमय आकाश माली  

– इरा मनोज सक्सेना  

– तौफीक रईस खान  

प्रथम उपविजेता  

– आदेश दिनेश जैन  

– आरुष मंजीनाम त्यागी  

– काव्या अशोक गुप्ता  

– मान्यता राकेश पांचाल  

– निहारिका गोवर्धन मालवीय  

– सुर्वी मनोहर धाकड़  

– वंशिका अभिषेक धूत  

– युवराज विजय सिंह चौहान  

द्वितीय उपविजेता  

– आद्याश्री प्रवीण कुमार धाकड़  

– तिष्ठा वीरेंद्र सोनगरा  

– स्वरांशी रितेश सोनी  

– शौर्यवीर रोहित सहरावत  

– ऋषिता हनराज मीना  

– कृष कमल महावर  

– अथर्व अजीत सिंह राठौड़  

– आदित्य योगेंद्र हरगौड़  

– सिद्धवर्धन नृपेंद्र सिंह  

तृतीय उपविजेता  

– शिवांश सतीश रायकवार  

– शेरोन अनीश अब्राहम  

– प्रजेश महेश मदारिया  

– नितिन रमेश सागित्रा  

– लव्या महेश पाटीदार  

– कुशल महेंद्र शर्मा  

– भाविका महेंद्र भाटी  

– अर्चित सौरभ चतुर्वेदी  

– आरोन अनीश अब्राहम  

– आदिश दिनेश जैन  

– भवी राहुल पोखरना  

– मनित अंतिम आर्य  

इस सफलता पर साई एकेडमी के पूरे परिवार ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल रतलाम बल्कि पूरे देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।  

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram