रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वच्छ रतलाम अभियान के तहत नगर निगम द्वारा अमानक पॉलीथीन और डिस्पोजल के उपयोग पर सख्ती जारी है। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार, प्रतिबंध के बावजूद डिस्पोजल का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार, 20 फरवरी को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर चार चाय दुकानदारों पर जुर्माना लगाया और डिस्पोजल जब्त किए।


स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अमृत तुल्य 80 फीट रोड पर 2000 रुपये, जेएमडी रेस्टोरेंट साक्षी पेट्रोल पंप के सामने पर 1000 रुपये, राजभोग रेस्टोरेंट साक्षी पेट्रोल पंप के सामने पर 250 रुपये और जय महाकाली टी स्टॉल फैशन मार्केट पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम की इस कार्रवाई में झोन प्रभारी रविन्द्र ठक्कर, पर्वत हाड़े, तरूण राठौड़ और आशीष चौहान शामिल रहे। नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल का उपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल