Ratlam News: सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल: संगिनी उमंग रतलाम द्वारा वृद्धाश्रम में मनाया गया जन्मदिन

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा का संकल्प अभियान के तहत जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम परिवार ने एक सराहनीय पहल करते हुए वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। ग्रुप की सदस्य उषा लुणावत ने अपनी बहू निकिता लुणावत का जन्मदिन निर्मला सदन वृद्धाश्रम, कारजु नगर में निराश्रित वृद्धजनों के साथ सेवा भाव से मनाया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के निवासियों को स्वल्पाहार (नाश्ता) कराया गया तथा आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी को साझा करने का माध्यम बना, बल्कि समाजसेवा की भावना को भी सशक्त किया।

इस सेवा कार्य में संगिनी उमंग ग्रुप की अध्यक्ष रेनू लूनिया सहित अनेक सदस्य—रमिला सकलेचा, बिंदु कटारिया, अनिता कोठारी, आभा नागोरी, चंदा बामनिया, अनीता हरकावत, नीता बाफना, संगीता पगारिया, सरोज चत्तर, स्नेहलता धाकड़, साधना पोरवाल, सुनीता सियाल और चंद्रमुखी बोहरा—की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगिनी उमंग द्वारा की गई यह पहल समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना की भावना को बढ़ावा देती है। ऐसे प्रयासों से न केवल वृद्धजनों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच भी विकसित होती है।

0%