रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह 2025 के अंतर्गत रतलाम में आज एक विशेष गौसेवा एवं स्वच्छता कार्यक्रमआयोजित किया गया। यह आयोजन गोपाल गोशाला, रतलाम में हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने गोशाला परिसर की सफाई की और गौमाताओं को चारा खिलाकर सेवा की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में गौरक्षा, गोसेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस मौके पर बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सेवा कार्य में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
मुख्य सहभागिता:
- महेश आंजना (प्रांत सह मंत्री)
- अर्जुन गहलोत (विभाग संगठन मंत्री)
- पवन बंजारा (विभाग सह मंत्री)
- विनोद शर्मा (विभाग संयोजक)
- राधेश्याम रावल (जिला अध्यक्ष)
- गौरव शर्मा (जिला मंत्री)
- मुकेश व्यास (जिला संयोजक)
- मुन्नू कुशवाह, आशु टाक, मोंटी जायसवाल, दीपक प्रजापत, नक्श परासिया, गजेंद्र शक्तावत सहित कई प्रखंड कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत रतलाम जिले में रक्तदान, वृक्षारोपण, सफाई अभियान और गौसेवा जैसे विविध सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस आयोजन के माध्यम से बजरंग दल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सेवा, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा ही संगठन का मुख्य ध्येय है।