रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सीएम राइज विनोबा स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद आशा राजीव रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।


स्वामी विवेकानंद के विचारों पर जोर
मुख्य अतिथि आशा राजीव रावत ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के स्व-अनुशासन, बड़ों का सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। वहीं, पार्षद देवश्री मयूर पुरोहित ने विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए युवा दिवस को राष्ट्रीयता की भावना को समझने का सुनहरा अवसर बताया।

योगाभ्यास और मुख्यमंत्री का संदेश
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भोपाल से प्रसारित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश भी छात्रों को सुनाया गया।
शिक्षकों और स्टाफ ने किया सहभागिता
कार्यक्रम में प्राचार्य संध्या वोरा और उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन भावना रावत ने किया और आभार व्यक्त अजय मरमट ने किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, मीनाक्षी अग्रवाल, प्रह्लाद बैरागी, हीना शाह समेत अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी छात्रों के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।
स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश
राष्ट्रीय युवा दिवस के इस आयोजन में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए स्वास्थ्य और अनुशासन के महत्व को समझने का अवसर मिला।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा