Ratlam News: रतलाम में आवारा गाय पकड़ने पर विवाद: नगर निगम कर्मचारी से मारपीट, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में आवारा गाय पकड़ने के दौरान नगर निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की है।

घटना का वीडियो देखे

पुलिस के अनुसार फरियादी गंगा राम मईड़ा (निवासी ग्राम काजलिया) नगर निगम रतलाम में पिछले करीब दो वर्षों से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में पशु वाहन (ट्रैक्टर) चलाते हैं। 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे वे अपने साथी प्रभु भाभर और अनिल भाभर के साथ नगर निगम के आदेश पर आवारा गाय पकड़ने के लिए निकले थे।

टीम ने नाहरपुरा क्षेत्र से दो आवारा गायों को पकड़कर सागोद रोड स्थित गोशाला ले जाने के लिए ट्रैक्टर (MP 43 AD 0618) में रखा। इसी दौरान गाय का मालिक बताए जा रहे सुनिल गुर्जर और उसका साथी गुरु राठौर पशु वाहन के पीछे-पीछे आ गए और गाय छोड़ने को लेकर विवाद करने लगे।

फरियादी के मुताबिक, करीब सुबह 11 बजे चम्पा विहार सागोद रोड के पास दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक खड़ी कर दी और जातिसूचक गालियां देते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शर्ट का कॉलर पकड़कर हाथ मरोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों प्रभु और अनिल के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर का डाला खोलकर दोनों गायों को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। घटना के बाद फरियादी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार को फोन पर जानकारी दी और साथियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(A), 115(2), 351(3), 3(5) के साथ-साथ SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram