Ratlam News: रतलाम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR: शराब दुकान पर तालाबंदी, 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम के शिवगढ़ में शराब दुकान पर तालाबंदी करने के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और समर्थकों पर 7 दिन बाद FIR दर्ज, पुलिस जांच जारी।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में शराब दुकान पर जबरन तालाबंदी करने के मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घटना के 7 दिन बाद आबकारी विभाग की शिकायत पर की गई।

वीडियो देखे

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च की रात करीब 10 बजे शिवगढ़ बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पर निनामा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकालकर दुकान का शटर गिराया और ताला लगा दिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और निनामा समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

पुलिस की समझाइश के बाद खुली दुकान

घटना की सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई शांतिलाल चौहान ने निनामा और उनके समर्थकों को समझाया कि शासकीय दुकान को इस तरह बंद करना नियमों के खिलाफ है। समझाइश के बाद सभी मान गए और करीब आधे घंटे बाद दुकान को दोबारा खुलवाया गया।

स्थानीय लोगों की समस्या का हवाला

तालाबंदी के दौरान निनामा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान पर बाहरी लोग काम कर रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को दुकान से हो रही परेशानी का मुद्दा भी उठाया।

इस दौरान निनामा ने पुलिस के सामने कहा था कि वह कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और उन पर FIR दर्ज की जा सकती है।

7 दिन बाद दर्ज हुआ केस

पूरे मामले में आबकारी विभाग के सैलाना वृत्त अधिकारी चेतन वेद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर शनिवार रात शिवगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 127(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram