Ratlam News: नामली के बड़ौदा गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ौदा में रविवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई।

घटना का वीडियो देखे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों में स्पार्किंग हुई, जिसके चलते सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

हालांकि आग से कुछ हिस्से में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन द्वारा किसानों को सतर्क रहने और बिजली तारों के नीचे फसल होने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram