रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम जिले के कलेक्टर राजेश बाथम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि जमरा को अनुभाग आलोट और जावरा में खाद्य सुरक्षा का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार रतलाम शहर अनुभाग में ही कार्य कर रहे थे।
इस अवहेलना पर कलेक्टर द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर निलंबन का कदम उठाया गया। कलेक्टर के अनुसार, जमरा के इस अनुशासनहीन आचरण के कारण आलोट और जावरा में खाद्य सुरक्षा का कार्य बाधित हो रहा था, जिससे यह कदाचार की श्रेणी में आता है।
जमरा का निलंबन आदेश प्रशासनिक सख्ती और पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही को लेकर कलेक्टर कार्यालय की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए