Ratlam News: होली-रमजान साथ: जिले में पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च और जनसंवाद

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी एवं रमजान को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इस बार होली और रमजान एक साथ होने के कारण सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

वीडियो देखे

रविवार शाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में कालिका माता क्षेत्र से चिन्हित संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में शहर के चारों थानों और पुलिस लाइन का बल शामिल रहा। इस दौरान स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन, औद्योगिक क्षेत्र (आईए) थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, माणक चौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे और आरआई मोहन भर्रावत मौजूद रहे।

एसपी अमित कुमार ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और आमजन से सतत संवाद बनाए रखा जाए। उन्होंने त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

रविवार को एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आयोजन समितियों, शांति समिति और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठकें कर त्योहारों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram