Ratlam News: IMA रतलाम की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, डॉ चैतन्य खण्डेलवाल बने अध्यक्ष, डॉ विनय शर्मा ने संभाली सचिव की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क|Ratlam News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम शाखा की नवीन कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सूभेदार स्थित IMA हॉल में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ चैतन्य खण्डेलवाल ने अध्यक्ष एवं डॉ विनय शर्मा ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ लीला जोशी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में CHMO डॉ संध्या बेलसरे और सिविल सर्जन डॉ एम.एस. सागर उपस्थित रहे।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ गोपाल यादव ने स्वागत भाषण देते हुए अपने कार्यकाल की गतिविधियों की जानकारी पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। वहीं, निवर्तमान सचिव डॉ अभिषेक अरोरा ने सभी IMA सदस्यों को सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। सम्मानित चिकित्सकों में प्रमुख रूप से पद्मश्री डॉ लीला जोशी, डॉ एम.ए. सय्यद, डॉ एन.के. शाह, डॉ वी.वी. पुरोहित, डॉ राजकुमारी पुरोहित, डॉ अनुराधा गोखले, डॉ गायत्री तिवारी, डॉ जी.पी. डबकरा, डॉ पी.एस. ठाकुर सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।

नई कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारियों में —

  • उपाध्यक्ष: डॉ भरत कुमरावत, डॉ देवेन्द्र शाह
  • कोषाध्यक्ष: डॉ मनीष गुप्ता
  • सहसचिव: डॉ कार्तिक नामदेव, डॉ ध्रुवेंद्र पाण्डे
  • क्लिनिकल सचिव: डॉ के.एस. लिखार
  • महिला प्रतिनिधि: डॉ प्रियंका चौहान, डॉ स्मृति पाण्डे
  • केन्द्रीय प्रतिनिधि: डॉ अभय चोपड़ा, डॉ अभि मेहरा, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ पदम घाटे, डॉ विपिन माहेश्वरी
  • राज्य प्रतिनिधि: डॉ पी.एन. श्रीवास्तव, डॉ योगेश तिलकर, डॉ गोपाल यादव, डॉ अभिषेक अरोरा, डॉ सोनी यादव

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ चैतन्य खण्डेलवाल ने कहा कि आने वाले कार्यकाल में नियमित चिकित्सकीय कार्यशालाओं, स्वास्थ्य शिविरों और समाज व चिकित्सकों के बीच संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान रहेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ स्मिता शर्मा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन सचिव डॉ विनय शर्मा द्वारा किया गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram