Ratlam News: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से रतलाम में बवाल, देर रात थाने पहुंचे समाजजन, केस दर्ज

📖 1 min read

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बन गया। रविवार देर रात बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन माणक चौक थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वीडियो देखे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलाईगर रोड निवासी तालिब खोखर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह इंस्टाग्राम और थ्रेड्स प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है। रविवार रात करीब 10 बजे उसे एक पुरानी पोस्ट पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी दिखाई दी, जिससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित आईडी की जांच करने पर पता चला कि आरोपित द्वारा लगातार मुस्लिम धर्म और नबी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही थीं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं, बल्कि शहर की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बाद मुस्लिम नेता इमरान खोखर ने मौके पर मौजूद लोगों को FIR की जानकारी दी, जिसके बाद सभी शांतिपूर्वक लौट गए।

थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण रिपोर्ट दर्ज करने में कुछ समय लग सकता है।

0%