रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान रणछोड़ राय के मंदिर पर रतलाम पोरवाल सोशल ग्रुप द्वारा भव्य फाग उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप सदस्यों द्वारा प्रस्तुत फाग गीतों से हुई, जिसमें “जब छिड़े फाग के गीत, मिले मनमीत झूमें दीवानों की टोली” और “गोरी चल खेले होली, प्रेम रंग दुनिया में चोखा चढ़े फेर ना छूटे” जैसे गीत शामिल रहे। इसके बाद “होली आई रे कन्हाई रे…” और “होली खेले रघुवीरा” जैसे पारंपरिक फाग गीतों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया।

गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ हुआ उत्सव
फाग उत्सव के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और पुष्प वर्षा कर माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में हास्य और मनोरंजन का भी विशेष महत्व रहा। चंद्रशेखर गुप्ता ने “छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा”, वंदना पोरवाल ने “मैं पल दो पल का शायर हूँ…” प्रस्तुत किया, जबकि ममता गुप्ता ने शेयर बाजार के गिरते सूचकांक पर हास्य कविता सुनाकर सभी को गुदगुदाया।

ग्रुप सदस्यों की शानदार प्रस्तुति
संस्थापक संयोजक राकेश पोरवाल ने बताया कि उत्सव में ग्रुप अध्यक्ष पंकज पोरवाल, सचिव अविनाश पोरवाल फर्नाखेड़ी, मीडिया प्रभारी विकास पोरवाल सहित अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, अनिल पोरवाल, प्रतीक मजावदिया, निर्मला धनोतिया, रिंकू पोरवाल, नूतन मजावदिया, विजय धनोतिया, राकेश पोरवाल बालाजी, रामप्रसाद घाटिया, अनीता गुप्ता, सोनाली पोरवाल, सुनील सेठिया, रेनू पोरवाल, योगेन्द्र दलाल, रमेश पोरवाल, गायत्री पोरवाल, मधु पोरवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
फाग उत्सव ने प्रेम, भाईचारे और उत्साह के रंगों से पूरे वातावरण को सराबोर कर दिया, जिससे होली का उल्लास चारों ओर फैल गया।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए