Ratlam News: स्कूटी से बांधकर पिल्ले को 200 मीटर तक घसीटा, दो महिलाओं पर केस दर्ज

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Ratlam News: रतलाम के लालबाग एवेन्यू में दो महिलाओं ने पिल्ले को स्कूटी से बांधकर करीब 200 मीटर तक घसीटा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर की पॉश कॉलोनी लालबाग एवेन्यूमें दो महिलाओं ने एक मासूम कुत्ते के बच्चे (पिल्ले) को रस्सी से बांधकर स्कूटी के पीछे करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना का वीडियो देखे

स्कूटी से बांधकर घसीटा पिल्ला

जानकारी के अनुसार दो महिलाएं स्कूटी से जा रही थीं। स्कूटी के पीछे बैठी महिला ने एक पिल्ले को रस्सी से बांध रखा था और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जा रहा था। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पिल्ला करीब 200 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घिसटता रहा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

लोगों ने रोकने की कोशिश की

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी और तेज रफ्तार से आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान पिल्ला लगातार सड़क पर घिसटता रहा।

वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ केस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद शक्ति नगर निवासी पत्रकार विजय मीणा और पत्रकार अदिति मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में दो महिलाओं के नाम दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल बताए गए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी के अनुसार आरोपी महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल पिल्ले का कराया गया इलाज

शिकायतकर्ताओं ने घायल पिल्ले को ढूंढकर उसका इलाज भी करवाया। घसीटे जाने के कारण उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई थीं। फिलहाल उसका उपचार कराया गया है।

इलाके में लोगों में नाराजगी

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पिल्ले गंदगी फैला रहे थे, तब भी इस तरह की अमानवीय हरकत करना बिल्कुल गलत है। लोगों के अनुसार महिलाओं ने मासूम पिल्ले के साथ क्रूरता की और उसे उसकी मां से भी दूर छोड़ दिया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram