Ratlam News: रतलाम की शिक्षिका श्वेता नागर को मिला प्रदेश स्तरीय रमाकांत नागर स्मृति शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेश नागर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विगत 20 वर्षों से दिया जा रहा प्रदेश स्तरीय स्व. रमाकांत नागर स्मृति शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान इस वर्ष रतलाम जिले की शिक्षिका सुश्री श्वेता नागर को प्रदान किया गया।

सुश्री श्वेता नागर वर्तमान में शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना (जिला रतलाम) में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान 25 दिसंबर को कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण प्रतिभा प्रोत्साहन समिति के राज्यस्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान श्रीमती संगीता विनोद नागर द्वारा प्रदान किया गया।

सुश्री श्वेता नागर शिक्षा के साथ-साथ लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं तथा वे आकाशवाणी केंद्र इंदौर में आकस्मिक उद्घोषिका के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके बहुआयामी योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में
मध्यप्रदेश ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष केदार रावल,
समाजसेवी संजय राजानी, विजय प्रकाश मेहता,
शिक्षाविद एवं मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण समाज छात्र प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष रमेश मेहता प्रतीक एवं सचिव अशोक व्यास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में
दूरदर्शन एवं आकाशवाणी (समाचार) केंद्र इंदौर के पूर्व निदेशक विनोद नागर,
वरिष्ठ पत्रकार संदीप मेहता,
उज्जैन के समाजसेवी लव मेहता,
पूर्व बैंक अधिकारी दिनेश चंद्र मेहता,
प्रो. डॉ. तेज प्रकाश व्यास,
एवं मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष सोनिया मंडलोई सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन दूरदर्शन के एंकर मयंक शुक्ल द्वारा किया गया।
समारोह में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram