रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के लिए गर्व की बात है कि रतलाम ट्रैफिक थाने पर पदस्थ आरक्षक निलेश सिंगाड ने JOINT CSIR-UGC NET EXAM DEC-2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 73वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ वे अब देशभर में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चररशिप) के लिए पात्र घोषित हो गए हैं।
निलेश सिंगाड वर्तमान में रतलाम ट्रैफिक पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सीमित समय और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने नियमित अध्ययन जारी रखा और राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
परिजनों, सहकर्मियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने निलेश सिंगाड की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। पुलिस महकमे के लिए भी यह गर्व का विषय है कि उनके एक जवान ने शिक्षा के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
निलेश सिंगाड की इस सफलता से युवाओं को यह प्रेरणा मिलती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी क्षेत्र में रहते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।