रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 80 फीट रोड स्थित एक मोमो सेंटर के सामने छात्रा को घूरकर देखने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद लात-घूंसे से बढ़कर लाठी-डंडों तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WATCH VIDEO
छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, विवाद ने पकड़ा तूल

मिली जानकारी के अनुसार, बंजली स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज की एक छात्रा अपने सहपाठी के साथ फास्ट फूड दुकान पर मोमोज खा रही थी। इसी दौरान वहां खड़े कुछ युवकों पर छात्रा को घूरने का आरोप लगा। छात्रा के साथी ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।
15-20 युवक पहुंचे, लाठी-डंडों से हमला
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कॉलेज के 15-20 युवक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और हाथ में आई वस्तुओं से मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवकों के हाथ में लाठियां भी देखी गईं, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया और राहगीरों में दहशत फैल गई।
पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान कर रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत