रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के बाजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदला माल में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव निवासी गौतम पिता जीवणाके मकान में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पशुओं को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका।

WATCH VIDEO
इस हादसे में तीन बेल, चार बकरियां और करीब 15 मुर्गे जिंदा जल गए, जबकि दो बेल और एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई हैं। आगजनी से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

आग लगने का कारण अज्ञात
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
प्रशासन को सूचना
घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत