रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री देव गुर्जर सामुहिक विवाह समिति के चुनाव ग्राम तीतरी में संपन्न हुए। इस अवसर पर गुर्जर समाज द्वारा आगामी 21वे सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समाज के मीडिया प्रभारी जयदीप गुर्जर ने बताया की सामुहिक विवाह के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें सम्मेलन के पिछले आय – व्यय पर सार्वजनिक चर्चा की गई। बैठक में आगामी सामुहिक विवाह सम्मेलन की दिनांक व तैयारीयों पर चर्चा की गई। समाज के सभी वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विक्रम धभाई (तितरी) को सामुहिक विवाह समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र मावई (उंडवा) को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में रतलाम, कनेरी, सेमलिया, बिबड़ोद, तितरी, लालगुजरी, उंडवा, सागोद, कलमोडा आदि गांव से गुर्जर समाज के प्रमुखजनों ने हिस्सा लिया और सम्मेलन की सफलता के लिए अपने सुझाव दिए। गुर्जर समाज ने सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों से सहयोग की अपील की है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल