Ratlam News: रतलाम में पान दुकान में चोरी, CCTV में कैद चोर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में रविवार तड़के एक चोरी की घटना सामने आई है। दो बत्ती चौराहे स्थित विनायक पान भंडार को निशाना बनाते हुए एक चोर बीड़ी-सिगरेट और नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV देखे

दुकान संचालक सतीश चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर नरीमन पाइंट चले गए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और बाहर एक खाली खाद का कट्टा रखा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति शटर उचकाकर दुकान के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। वह अपने साथ टॉर्च लेकर आया था और कपड़े में बीड़ी-सिगरेट के पैकेट भरकर ले गया। फुटेज में आरोपी करीब 10 मिनट तक दुकान के अंदर रहा और जाते समय शटर को फिर से गिरा दिया। आरोपी ने गल्ले में रखे 10 और 20 रुपये के नोटों सहित चिल्लर पर भी हाथ साफ किया।

दुकानदार के अनुसार करीब 10 हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram